Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, तीन एके-47 रायफल बरामद

हजारीबाग:झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन ने बड़ी सफलता हासिल की है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें केंद्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश समेत तीन नक्सली मार गिराए गए।पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों नक्सलियों के शव बरामद हुए। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन एके-47 रायफल भी बरामद की हैं। इसे हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

  • सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – केंद्रीय कमेटी सदस्य, एक करोड़ का इनामी
  • रघुनाथ हेंब्रम – झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य, 25 लाख का इनामी
  • वीर सेन गंझू – कमेटी सदस्य, 10 लाख का इनामी

इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों का मनोबल और ऊंचा हुआ है।

अपडेट जारी है…

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!