Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हर्ष अजमेरा ने किया रास रंगीलो डांडिया नाइट का पोस्टर लॉन्च, 25 सितंबर को होटल मयूरी में होगा आयोजन

हर्ष अजमेरा ने किया रास रंगीलो डांडिया नाइट का पोस्टर लॉन्च, 25 सितंबर को होटल मयूरी में होगा आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हर्ष अजमेरा ने किया रास रंगीलो डांडिया नाइट का पोस्टर लॉन्च, 25 सितंबर को होटल मयूरी में होगा आयोजन

हजारीबाग/झारखंड :शहर में सांस्कृतिक परंपराओं और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जब 25 सितंबर को होटल मयूरी में भव्य रास रंगीलो डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा के कार्यालय परिसर में इस बहुप्रतीक्षित आयोजन का पोस्टर लॉन्चिंग किया गया।पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर आयोजक मंडली के सदस्यों और शहर के कई युवाओं ने शिरकत की। अंगवस्त्र भेंट कर हर्ष अजमेरा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।हर्ष अजमेरा ने कहा—“डांडिया नाइट केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। माता रानी की कृपा से यह आयोजन अवश्य सफल और भव्य रूप से सम्पन्न होगा।”उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हजारीबाग जैसे शहर में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। जब डांडिया की थाप पर सैकड़ों कदम एक साथ थिरकते हैं, तो वह केवल नृत्य नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामूहिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होता है।अंत में हर्ष अजमेरा ने कहा कि वे स्वयं इस आयोजन में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाने में हर संभव सहयोग देंगे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा चौपारण: चौपारण थाना क्षेत्र में

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

Live Cricket

error: Content is protected !!