Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुबई में आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एशिया कप 2025 में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुबई में आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एशिया कप 2025 में भिड़ेंगी दोनों टीमें

दुबई : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम आज (14 सितंबर) रात 8 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के महामुकाबले का गवाह बनेगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में अब तक तीन बार भिड़ंत हुई है। इनमें से दो बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को एक मैच में सफलता मिली थी। T20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है।इस बार खास बात यह है कि भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके रणनीतिक फैसले और कोच गौतम गंभीर का मास्टर प्लान ही टीम इंडिया की जीत की कुंजी साबित हो सकते हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान भी इस बार संतुलित टीम उतारने की तैयारी में है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास और हालात के संदर्भ में भी बेहद अहम माना जा रहा है। स्टेडियम से लेकर टीवी स्क्रीन तक करोड़ों दर्शक इस टक्कर के गवाह बनने को बेताब हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “दुबई में आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एशिया कप 2025 में भिड़ेंगी दोनों टीमें”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!