बरकट्ठा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

150 किलो जावा महुवा व शराब भट्टी नष्ट, पुलिस की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

बरकट्ठा:बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम अल्पिटो और सिमरियाटांड़ के जंगली इलाके में पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने 150 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया और अवैध शराब बनाने वाली भट्टी को ध्वस्त कर दिया।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अभियान के दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।अधिकारियों ने बताया कि यह छापामारी अभियान क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की मुहिम का हिस्सा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











