Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाला दवा खाने का वीडियो, सुसाइड समझ पहुंची पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाला दवा खाने का वीडियो, सुसाइड समझ पहुंची पुलिस

भोपाल।:राजधानी भोपाल के छोला मंदिर इलाके में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक महिला का सोशल मीडिया पर दवा खाते हुए वीडियो वायरल हुआ तो किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया कि महिला आत्महत्या करने जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत महिला के घर पहुंच गई, लेकिन वहां मामला बिल्कुल अलग निकला।महिला, जिसका नाम कैंची बताया जा रहा है, पूरी तरह से स्वस्थ मिली। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पथरी की समस्या है और वह उसी की दवा ले रही थी। महिला ने कहा कि उसका पति अक्सर शक करता है कि वह समय से दवा नहीं लेती। इसी कारण उसने दवा खाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, ताकि पति को विश्वास हो सके कि वह नियमित दवा ले रही है।महिला ने पुलिस को स्पष्ट किया कि उसका आत्महत्या करने का कोई इरादा नहीं है और न ही वह किसी डिप्रेशन या प्रताड़ना से गुजर रही है। पुलिस ने उसे ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की समझाइश दी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाला दवा खाने का वीडियो, सुसाइड समझ पहुंची पुलिस”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!