Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन की सख्ती रंग लाई: पुलिसिया बूट पहन दुकानदारों से ठगी करने वाले सलाखों के पीछे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो गिरोह का भंडाफोड़

पुलिसिया बूट और स्कॉर्पियो में घूमकर मेडिकल दुकानों से कर रहे थे वसूली

हजारीबाग, कटकमसांडी प्रखंड –हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उन अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी तरीके से खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर मेडिकल दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे।

स्कॉर्पियो और नकली दस्तावेज़ से बनाते थे दबाव

बीते कुछ दिनों से मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच दहशत का माहौल था। सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार आरोपी पुलिसिया बूट और वर्दी जैसा पहनावा धारण कर दुकानों पर पहुंचते। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताते और जाली दस्तावेज़ दिखाकर दुकानदारों से जबरन पैसे वसूलते।
इसी दौरान आरोपियों ने दो दुकानों से वसूली भी की थी।

एसपी की सख्ती, 48 घंटे में गिरोह का सफाया

जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक अंजनी अनजान के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और जाली दस्तावेज़ बरामद

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है –नंदू वीर राम (खिरगांव बड़ा बाजार, हजारीबाग),महेश कुमार पासवान (गोमिया, बोकारो),अयोध्या नारायण पासवान (गिद्धौर, चतरा),धनेश्वर (थाना मुफस्सिल, हजारीबाग)।बरामदगी में ₹2500 नकद, जाली दस्तावेज़, नकली मुहर और एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन शामिल है।

ASP बोले – “लंबे समय से कर रहे थे धोखाधड़ी”

हजारीबाग ASP अमित कुमार ने बताया कि गिरोह लंबे समय से भोले-भाले दुकानदारों को निशाना बना रहा था। ये लोग साजिश के तहत नकली कागजात और मुहर लेकर दुकानदारों को डराते-धमकाते और पैसे वसूलते थे।फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन की सख्ती रंग लाई: पुलिसिया बूट पहन दुकानदारों से ठगी करने वाले सलाखों के पीछे”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!