Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मरहन्द जैसे हर गांव तक सुविधा पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है” – मुन्ना सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

15 दिनों के अंधेरे के बाद मरहन्द में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने जताया आभार

“मरहन्द जैसे हर गांव तक सुविधा पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है” – मुन्ना सिंह

हजारीबाग/कटकमदाग –कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत अंतर्गत मरहन्द गांव के लोगों के चेहरे बुधवार की रात खुशी से खिल उठे। पिछले 15 दिनों से गांव में जला हुआ ट्रांसफार्मर बिजली संकट का कारण बना हुआ था। अंधेरे में डूबा गांव आखिरकार रोशनी से जगमगा उठा।ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह ने तत्परता दिखाई और अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। परिणामस्वरूप बुधवार देर रात 63 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ग्रामीणों की खुशी

गांव में रोशनी लौटते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और श्री मुन्ना सिंह के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि लंबे अंधेरे के बाद अब उन्हें न सिर्फ बिजली की सुविधा मिली है, बल्कि यह भी भरोसा हुआ है कि उनकी समस्याओं को सुनने और सुलझाने वाला नेतृत्व उनके साथ खड़ा है।

मुन्ना सिंह का वक्तव्य

इस अवसर पर श्री मुन्ना सिंह ने कहा –“जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा उद्देश्य है। मरहन्द जैसे हर गांव तक सुविधा पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है।”इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे –सुनील कुमार साव, निशांत महतो, बालेश्वर महतो, रविकांत महतो, लालदीप महतो, प्रकाश महतो, अशोक महतो, महेंद्र महतो, देवराज रविदास, पवन राम, कालीचरण राम, दिनेश राम, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, पिंटू कुमार महतो सहित अनेक ग्रामीण।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!