Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » चतरा में 4 तस्कर गिरफ्तार, 253 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख नकद बरामद

चतरा में 4 तस्कर गिरफ्तार, 253 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख नकद बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में नशा कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार

253 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख नकद के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चतरा : पुलिस ने गिधौर थाना क्षेत्र के रमतुण्डा फुटबॉल मैदान से नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 253 ग्राम ब्राउन शुगर, 9 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद, एक विटारा ब्रेजा और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। बताया गया कि तस्कर वाहनों से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही सभी आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान जितेंद्र साहू (सिंघानी), बहादुर दांगी (गिधौर), प्रेमनाथ दांगी (गिधौर) और अनुज दांगी (गिधौर) के रूप में हुई है। दीवार में छुपाकर रखे गए नकदी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!