Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हत्या और जानलेवा हमले के केस में लापरवाही, एसपी ने सब इंस्पेक्टर को हटाने की अनुशंसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हत्या और जानलेवा हमले के केस में लापरवाही, एसपी ने सब इंस्पेक्टर को हटाने की अनुशंसा

हजारीबाग:हजारीबाग एसपी ने लोहसिंघना थाना के पूर्व प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार मंडल को जिला से हटाने की अनुशंसा डीजीपी से की है। एसपी ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी है।फरवरी 2024 में पदस्थापित संदीप मंडल के कार्यकाल में दो बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई थीं। दिसंबर 2024 में उदय साव की गोली मारकर हत्या और राजू कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमले के मामलों में उन्होंने समय पर चार्जशीट प्रस्तुत नहीं की। नतीजा यह हुआ कि दोनों मामलों में आरोपी अदालत से जमानत पर छूट गए।लापरवाही बरतने पर उन्हें पहले निलंबित किया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके उन्होंने स्पष्टीकरण तक नहीं दिया। एसपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि संदीप मंडल ने वरीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया और अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही दिखाई। इसी आधार पर उन्हें हजारीबाग से हटाने की अनुशंसा की गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!