Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवती से गैंगरेप व जबरन धर्मांतरण का आरोप, 4 गिरफ्तार; पुलिस ने कहा—प्रारंभिक जांच में ‘प्रेम-प्रपंच’ की बात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

युवती से गैंगरेप व जबरन धर्मांतरण का आरोप, 4 गिरफ्तार; पुलिस ने कहा—प्रारंभिक जांच में ‘प्रेम-प्रपंच’ की बात

कौशांबी (उ.प्र.):जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि गांव की एक महिला बहाने से उनकी बेटी को अपने घर ले गई, जहां उसके दो भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का यह भी कहना है कि बाद में मस्जिद के मौलाना को बुलाकर युवती और उसकी मां का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। घटना के समय पांच अन्य लोग मौजूद रहने का आरोप है। विरोध करने पर पीड़िता के भाई से मारपीट की गई।

सूचना पर पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के. के. यादव के अनुसार सभी से पूछताछ चल रही है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ‘प्रेम-प्रपंच’ की बात सामने आई है, तथ्यों की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एफआईआर में सैफ खां, अनुज अहमद, नेहा बानो, छोटू खां, अतीक अहमद और इसरार अहमद समेत अन्य के नाम दर्ज किए गए हैं। उधर, आरोपित पक्ष का कहना है कि रेप और धर्मांतरण के आरोप निराधार हैं और उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!