Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

हजारीबाग-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत खूंटी ज़िला का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार है जिन्होंने उन्हें यह अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन सृजन 2025 अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुन्ना ने आगे कहा कि खूंटी की धरती सदैव संघर्ष और जागृति की प्रतीक रही है। यहां के कार्यकर्ताओं और जनता की आकांक्षाओं को शक्ति और दिशा देना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और सभी साथी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और खूंटी ज़िले में संगठन को और अधिक मज़बूत बनाएंगे।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुन्ना सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!