Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा हेतु हजारीबाग पहुँची टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा हेतु हजारीबाग पहुँची टीम।
64% उपलब्धि पर जताया संतोष, 100% लक्ष्य के लिए जागरूकता पर बल।

हजारीबाग : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA-IDA) अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भारत सरकार, पटना स्थित क्षेत्रीय निदेशालय से टीम सदस्य सुश्री अंशु प्रिया (प्रयोगशाला सहायक) ने हजारीबाग का दौरा किया।समाहरणालय में हुई बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनि प्रसाद ने उनका स्वागत किया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 21 अगस्त 2025 तक जिले की उपलब्धि 64% रही, जिसे संतोषजनक माना गया।सुश्री अंशु प्रिया ने बाद में बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित सेंटिनल साइट चेडरा का निरीक्षण किया। वहाँ भारी बारिश के बावजूद दवा प्रशासक टीम द्वारा लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही थी, जिसकी उन्होंने सराहना की।उन्होंने जिले के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि 100% दवा सेवन सुनिश्चित करने के लिए और अधिक जनजागरूकता तथा विभागीय समन्वय की आवश्यकता है।निरीक्षण के दौरान मलेरिया निरीक्षक, बीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान, बिष्णुगढ़ केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!