Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

हजारीबाग:–लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा मंगलवार को बिहार के नवादा पहुँची। लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों को सशक्त करने के इस आंदोलन में झारखंड से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए!झारखंड से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाडी, रामचंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह समेत कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा—“यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की ऐतिहासिक लड़ाई है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर खड़ी है। लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ किसी भी साज़िश को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”मुन्ना सिंह ने वोट अधिकार यात्रा को बिहार की जनता के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद बताया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!