Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नेमरा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नेमरा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नेमरा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हजारीबाग:-हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने शिबू सोरेन के अतुलनीय साहस, समाजसेवा और समर्पण को याद करते हुए उनकी दिव्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार से मुलाकात कर इस अपूरणीय क्षति पर शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उनका योगदान न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, वीरेंद्र सिंह, विनय सिंह, ओम झा, कृष्ण किशोर प्रसाद, सुनील ओझा, केडी सिंह, दीपक सिंह, बबलू सिंह, मीडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णदेव प्रसाद सिंह, भैया असीम कुमार, अनिल कुमार भुईंया, देव चौहान, वासिम अहमद और मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान मौजूद थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket