Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर लाभुक की आत्मदाह की चेतावनी, BDO के आश्वासन पर टला विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर लाभुक की आत्मदाह की चेतावनी, BDO के आश्वासन पर टला विवाद।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

कटकमसांडी,हजारीबाग:-कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग पंचायत निवासी विकास कुमार मेहता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से नाम हटाए जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के समक्ष आत्मदाह करने की कोशिश की।विकास कुमार मेहता, पिता जयनारायण मेहता ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची (PMJAY No-JH149945667) में पहले से शामिल था और वे सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। बावजूद इसके, प्रखंड कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव और पंचायत कर्मियों ने बिना किसी वैध कारण के उनका नाम हटा दिया।शिकायत करने पर भी न तो कोई जवाब मिला और न ही समस्या का समाधान हुआ।मामले में कार्रवाई न होने से नाराज विकास मंगलवार को कटकमसांडी अंचल कार्यालय पहुंचे और BDO के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी। हालांकि, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद विकास कुमार वहां से अपने घर लौट गए।मीडिया से बातचीत में विकास कुमार ने कहा कि BDO के आश्वासन पर फिलहाल आत्मदाह टाल दिया है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!