Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खासमहल जमीन घोटाला में एसीबी ने 7 लोगों पर मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग : खासमहल जमीन घोटाला में एसीबी ने 7 लोगों पर मामला दर्ज

हजारीबाग :-हजारीबाग में खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी, विजय प्रताप सिंह और सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई एसीबी थाना प्रभारी सौरभ लकड़ा की शिकायत पर हुई है।

1948 से शुरू हुई जमीन की कहानी

लगभग 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी। 1978 में इस लीज को 2008 तक के लिए नवीनीकृत किया गया। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ कि 2008 से 2010 के बीच साजिश के तहत जमीन को सरकारी बताकर 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया।जांच रिपोर्ट के अनुसार, लीज नवीनीकरण के समय तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने जानबूझकर ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द को हटा दिया, ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और अवैध रूप से हस्तांतरण किया जा सके। जबकि नियम के अनुसार, ट्रस्ट की जमीन का हस्तांतरण किसी और को नहीं किया जा सकता था।

अब खड़ी हैं बहुमंजिली इमारतें

वर्तमान में इस जमीन पर बहुमंजिली इमारतें खड़ी हैं। जांच में यह भी पाया गया कि निजी लाभ के लिए ट्रस्ट की जमीन बेचने में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। एसीबी ने अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के माध्यम से सरकार को भेजी थी और अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!