Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को गिद्धौर पंचायत ने दी श्रद्धांजलि, उपमुखिया मंजू देवी देवी ने किया माल्यार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को गिद्धौर पंचायत ने दी श्रद्धांजलि, उपमुखिया मंजू देवी देवी ने किया माल्यार्पण

गिद्धौर (झारखंड):-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में गिद्धौर पंचायत की उपमुखिया मंजू देवी देवी ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।गिद्धौर के मुख्य चौक पर शिबू सोरेन की तस्वीर लगाकर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। उपमुखिया मंजू देवी ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि —”शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन, एक विचार और आदिवासी अस्मिता की आवाज़ थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, युवा और बुज़ुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मौन धारण कर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राजनीति से परे था उनका जनसमर्पण

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की स्थापना के लिए लंबा संघर्ष किया और आदिवासियों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। उनका निधन एक युग का अंत है, और यह क्षति अपूरणीय है।गिद्धौर पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग भी की गई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!