Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हूल दिवस, मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा के शांतिपूर्ण समापन पर कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी को सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हूल दिवस, मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा के शांतिपूर्ण समापन पर कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी को सम्मानित

हजारीबाग:-जिले के कटकमसांडी प्रखंड में हूल दिवस, मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा जैसे तीन बड़े पर्वों का शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समापन प्रशासन एवं समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को लेकर एकता मंच युवा संघ, लोहसिंघना की ओर से कटकमसांडी की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में बीडीओ पूजा कुमारी को मोमेंटो और बुके भेंटकर समाज में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई।एकता मंच युवा संघ के अध्यक्ष सैय्यद तारीक आलम और सचिव सैय्यद मशकूर अहमद ने कहा कि “बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रिय भागीदारी और समन्वय से ही यह मुमकिन हो पाया कि तीनों पर्व बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्वक संपन्न हुए। यह प्रशासन और आम जनता के सहयोग का आदर्श उदाहरण है।”कार्यक्रम में सुरेंद्र केशरी, इरफान खान, मो. सिद्दीक, प्रिंस खान, तस्लीम खान, प्रभात कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। सभी ने कटकमसांडी प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे “हजारीबाग मॉडल ऑफ सोशल हार्मनी” करार दिया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सोशल मीडिया

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

Live Cricket

error: Content is protected !!