Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश: रोजगार सृजन के प्रयासों को मिले गति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश: रोजगार सृजन के प्रयासों को मिले गति

हजारीबाग:-हजारीबाग समाहरणालय भवन में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma), प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि PMEGP एवं PMFME योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर योग्य एवं रिजेक्ट दोनों श्रेणी के आवेदनों को चिन्हित करें और उन्हें बैंकों को अग्रसारित कर स्वीकृति सुनिश्चित करें, ताकि तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के नियमित रिव्यू और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के ज़रिए परंपरागत कौशल से जुड़े कारीगरों को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।PMFME योजना के संदर्भ में उपायुक्त ने ज़िले के सभी बैंकरों के साथ समन्वय स्थापित करने और हर शाखा से आवेदन की स्वीकृति सुनिश्चित कर अधिकतम रोजगार सृजन करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जिला उद्योग विभाग को बैंकों के साथ गंभीरता से समन्वय करना होगा।साथ ही, मुद्रा योजना के अंतर्गत भी बेरोजगार युवाओं को ऋण उपलब्ध करा कर उन्हें लाभान्वित करने पर बल दिया गया।बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, उद्यमी समन्वयक, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!