Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग:-समाहरणालय सभागार में हजारीबाग के उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को तेज गति से कार्य निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए गए।बैठक में विशेष रूप से पोषण ट्रैकर ऐप में लाभार्थियों का आधार सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ओल्ड कैश पेंडेंसी, पोषण अभियान में फेशियल रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की संख्या, सम्मर अभियान, उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, और आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने कम प्रगति वाले प्रखंडों पर असंतोष व्यक्त करते हुए फिजिकल निरीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण, पोषण वाटिका का निर्माण मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्र में और हार्टिकल्चर विभाग के सहयोग से शहरी क्षेत्र में कराया जाए।उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों में शौचालय की सुविधा नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाए। साथ ही जिन केंद्रों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द कनेक्शन दिलाया जाए।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाए।उन्होंने सम्मर अभियान की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की और कहा कि कार्यान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।अंत में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें और प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की निरंतर निगरानी करें। धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंहा, सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक श्रीमती निवेदिता राय, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!