Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कानी बाजार में नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर मोहल्ला वासियों का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कानी बाजार में नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर मोहल्ला वासियों का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन

हजारीबाग:-नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित कानी बाजार न्यू कॉलोनी में हो रहे नाली निर्माण में भारी अनियमितता को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार को आवेदन सौंपते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो महीने पूर्व बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए ही JCB मशीन से खुदाई करा दी गई, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 20 जुलाई को एक बार फिर खुदाई की गई, जबकि टेंडर अब तक जारी नहीं हुआ था। इस संबंध में जब लोगों ने मौके पर मौजूद इंजीनियर से बात की तो स्पष्ट हुआ कि कार्य को टेंडर से पूर्व ही शुरू कर दिया गया था।निर्माण कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी की शिकायत भी सामने आई है।नाली की लेवेलिंग सही तरीके से नहीं की गई है और मटेरियल का उपयोग भी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। नाली की साइड वॉल कहीं डेढ़ इंच तो कहीं दो से तीन इंच मोटी पाई गई है, जबकि कई स्थानों पर आर-पार देखा जा सकता है, जिससे निर्माण की गंभीर खामियां उजागर हो रही हैं।शिकायत करने पर ठेकेदार एवं उसके सहयोगियों ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “जहाँ शिकायत करना है कर दो, सब मैनेज है, और हिम्मत है तो काम रुकवा कर दिखाओ।”इस पूरे मामले को लेकर रुद्र राज के नेतृत्व में मोहल्ले के कई लोगों ने सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की। विपिन कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।रुद्र राज ने बताया कि मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। बिना योजना के गड्ढा खोदकर लोगों को परेशान किया गया और बारिश में कई लोग गिरकर घायल भी हुए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और कार्य की गुणवत्ता नहीं सुधारी गई, तो सभी प्रभावितों को पक्षकार बनाकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।इस विरोध में मोहल्ले के दर्जनों लोग शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, राजन कुमार, सरोज झा, कैलाश अग्रवाल, हरिराम, पवन केसरी, सागर सिन्हा, हिमांशु सिंह, प्रमोद साहू, शुभम चंद्रवंशी समेत कई अन्य शामिल हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!