Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Bihar Weather Alert: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे रहिए सतर्क!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Bihar Weather Alert: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे रहिए सतर्क!
रिपोर्ट: आशीष यादव 

Bihar Weather:-बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अगले 48 घंटे भारी!

IMD पटना के अनुसार, सोमवार और मंगलवार सुबह तक पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नवादा, नालंदा और जहानाबाद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेखपुरा, जमुई, गया और औरंगाबाद में येलो अलर्ट के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

मंगलवार को कहां रहेगा खतरा?

मंगलवार को अररिया, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में भारी बारिश और ठनका को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। गया, नवादा और मुंगेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे हफ्ते बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त तक बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो सकती है। सारण, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, कोसी और सीमांचल इलाके में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।राजधानी पटना में भी शनिवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जो सोमवार को भी दिनभर चलता रहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!