Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लईयो लुगू बाबा मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लईयो लुगू बाबा मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन, घाटो क्षेत्र की 48 टीमें ले रही हैं हिस्सा

हज़ारीबाग़:-मांडू विधानसभा क्षेत्र के घाटो प्रखंड स्थित लईयो लुगू बाबा मैदान में सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत चौथे नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मशाल जलाकर और फुटबॉल किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच शार्क स्टेट FC घाटो बनाम एंजेल FC बॉयज़ लईयो के बीच खेला गया।इस प्रतियोगिता में घाटो क्षेत्र की कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने नमो जर्सी पहनकर मार्च पास्ट किया और नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली।सांसद जायसवाल ने कहा, “यह टूर्नामेंट हार-जीत से ऊपर है। इसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और समाज में सौहार्द बनाए रखना है।” विजेता टीम को ₹25,000 व ट्रॉफी, उपविजेता को ₹15,000 सहित अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।उद्घाटन से पूर्व सांसद ने लुगू बाबा स्थल पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!