Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » प्यार में था हां-जी हां-जी,शादी में बन गया ना-जी ना-जी।फिर दुल्हन पहुंची थाने,मंदिर में फेरों के बाद सब हो गया ठीक-ठाक जी!

प्यार में था हां-जी हां-जी,शादी में बन गया ना-जी ना-जी।फिर दुल्हन पहुंची थाने,मंदिर में फेरों के बाद सब हो गया ठीक-ठाक जी!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

थाने के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, पुलिस बनी गवाह

प्यार में था हां-जी हां-जी,शादी में बन गया ना-जी ना-जी।फिर दुल्हन पहुंची थाने,मंदिर में फेरों के बाद सब हो गया ठीक-ठाक जी!

हंटरगंज, चतरा:-चतरा जिले के हंटरगंज थाना परिसर में बुधवार को एक अनूठी और भावनात्मक घटना सामने आई, जब एक प्रेमी युगल ने थाने में स्थित शिव मंदिर में विवाह रचाया। पुलिस की पहल और परिवार की मौजूदगी में यह विवाह संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव निवासी लक्ष्मण ठाकुर की 21 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और गेरुआ गांव निवासी बाबूलाल ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र पंकज ठाकुर के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा कई बार पंकज से शादी की बात कर चुकी थी, लेकिन वह हर बार किसी न किसी बहाने से शादी टालता रहा।इससे परेशान होकर मनीषा बुधवार शाम खुद हंटरगंज थाना पहुंची और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल लड़के पक्ष को थाने बुलाया। दोनों परिवारों की सहमति और पुलिस की पहल पर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।मंदिर प्रांगण में मौजूद परिजनों और पुलिसकर्मियों के सामने युगल ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। इस दौरान थाना परिसर में माहौल भावुक और सौहार्दपूर्ण रहा।स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते हस्तक्षेप कर एक बड़ा विवाद टाल दिया गया।वहीं, हंटरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण उत्पन्न विवाद को आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया गया।यह खबर सामाजिक संवेदनाओं और कानून व्यवस्था के बीच समन्वय का उदाहरण पेश करती है, जहां पुलिस ने सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket