Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, 40 किलो खराब खोवा जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, 40 किलो खराब खोवा जब्त

दुमका (DUMKA) :विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दुमका जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के बाद लाखों श्रद्धालु दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं और फौजदारी बाबा पर जलार्पण कर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पेड़ा और अन्य मिठाइयों की खरीदारी भी करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।इसी क्रम में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और माप तौल विभाग की संयुक्त टीम ने सिंह द्वार से लेकर नागनाथ चौक तक छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम कर रहे थे। जांच के दौरान कई दुकानों की गहनता से जांच की गई, जिसमें एक दुकान से लगभग 40 किलो फफूंद (फंगस) लगा हुआ खोवा जब्त किया गया। स्वास्थ्य के लिए घातक इस खोवा को जब्त करने के साथ-साथ संबंधित दुकानदार पर ₹5000 का जुर्माना भी लगाया गया।इतना ही नहीं, जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मेला क्षेत्र में कई दुकानदार श्रद्धालुओं को कम वजन में प्रसाद सामग्री बेच रहे थे। ऐसे दुकानदारों के इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए और मौके पर आर्थिक दंड लगाया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम ने साफ कहा कि इस तरह की कार्रवाई मेला के दौरान लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई दुकानदार दोबारा मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचते पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में माप तौल विभाग के अधिकारी भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मिलावटी सामग्री दिखे तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें ताकि उनकी सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!