Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यूके की संसद में पहली बार गूंजा हनुमान चालीसा, बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने रचा इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

यूके की संसद में पहली बार गूंजा हनुमान चालीसा, बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने रचा इतिहास

लंदन:-बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं और वहां उन्होंने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। पहली बार ब्रिटेन की संसद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ ब्रिटेन के कई गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया और भक्ति में लीन होकर सामूहिक पाठ किया।धीरेंद्र शास्त्री हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए दुनिया भर में यात्रा करते रहते हैं। बागेश्वर धाम के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटिश संसद में सांसदों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ बड़े भक्तिभाव से किया गया। यह पहला मौका है जब ब्रिटिश संसद में किसी हिंदू धार्मिक ग्रंथ का पाठ हुआ है।बागेश्वर धाम की ओर से बताया गया कि “यह ब्रिटिश संसद के इतिहास में स्वर्णिम क्षण है, जहां आधिकारिक तौर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।”इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में सुर्खियों में रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनके अलग अंदाज की तस्वीरें वायरल हुई थीं। लंदन में हुए इस ऐतिहासिक पाठ को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!