Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल: चुरचू की 450 महिलाओं को मिला पोषण किट, चरही में लगा ‘स्वस्थ मेला

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल: चुरचू की 450 महिलाओं को मिला पोषण किट, चरही में लगा ‘स्वस्थ मेला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल: चुरचू की 450 महिलाओं को मिला पोषण किट, चरही में लगा ‘स्वस्थ मेला

चरही/हजारीबाग:-हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही स्थित सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में “स्वस्थ मेला-सह-पोषण किट वितरण शिविर” का भव्य आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड की 450 गर्भवती और धात्री महिलाओं के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वस्थ मां – स्वस्थ बच्चा – मजबूत राष्ट्र” की सोच को साकार करना था।

“स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वस्थ मां और बच्चे ज़रूरी” — मनीष जायसवाल

अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आने वाले भारत को स्वस्थ बनाने के लिए गर्भवती और धात्री माताओं की पोषण आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखना अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कुपोषण मुक्त भारत” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों और माताओं का स्वास्थ्य ही राष्ट्र की असली ताकत है।उन्होंने जानकारी दी कि गेल (इंडिया) लिमिटेड के सीएसआर फंड से यूथ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व पतरातू प्रखंड में भी इसी योजना के तहत 2400 पोषण किट का वितरण किया जा चुका है। सांसद ने कहा कि यह शुरुआत है, आगे लोकसभा क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी ऐसे शिविर आयोजित होते रहेंगे।मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मांडू विधानसभा की 450 बहनों को पोषण किट मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सांसद को सामाजिक दायित्व निभाने के लिए बधाई दी।गेल के वरिष्ठ अधिकारी आदित्य पटेल ने कहा कि उनकी कंपनी “गेल आरोग्यम योजना” के तहत इस अभियान को सांसद के नेतृत्व में और आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम से पूर्व मेड़ीक्योर हॉस्पिटल, रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. अमिताभ कुमार ने पोषण किट के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तार से जानकारी दी। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार की स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket