पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की ली जानकारी
हजारीबाग:-रविवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
हजारीबाग की विकास योजनाओं पर चर्चा
श्री मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री से हजारीबाग क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय जनता की अपेक्षाओं, अधूरे पड़े विकास कार्यों, और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।मुन्ना सिंह ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में हजारीबाग क्षेत्र को समुचित विकास का लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हजारीबाग की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे














1 thought on “पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की ली जानकारी”
Valuable information. Lucky me I discovered
your site accidentally, and I’m stunned why this twist of
fate didn’t took place in advance! I bookmarked it.