रघुवर दास ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, गुरुजी के स्वास्थ्य पर जताई चिंता

झारखंड की राजनीति में दिखा सौहार्द्र और परंपरा का सम्मान

नई दिल्ली:-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने आज राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह भेंट मुख्य रूप से झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य को लेकर हुई।

मुलाकात के बाद रघुवर दास ने कहा,
> “मैं बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि गुरुजी शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः झारखंड की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। वे झारखंड की आत्मा हैं, उनका मार्गदर्शन राज्य के लिए अमूल्य है।”गौरतलब है कि शिबू सोरेन बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर राज्य के राजनीतिक गलियारे में चिंता बनी हुई है।इस मुलाकात को झारखंड की राजनीति में सद्भाव, व्यक्तिगत सम्मान और राजनीतिक परिपक्वता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे समय में जब देश की राजनीति में टकराव का माहौल बढ़ा है, यह मुलाकात सौहार्द की मिसाल बन गई है।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











