Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » बलात्कार के आरोपी गोढ़ाई पंचायत मुखिया विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल cg

बलात्कार के आरोपी गोढ़ाई पंचायत मुखिया विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल cg

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बलात्कार के आरोपी गोढ़ाई पंचायत मुखिया विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर शोषण का आरोप, दलित महिला ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह को बलात्कार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार की रात जेल भेज दिया गया। वह बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बधार गांव के आसपास छापेमारी कर की। मुखिया पर एससी/एसटी एक्ट, बलात्कार व जान से मारने की धमकी जैसे संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज थी।थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में महिला अवर निरीक्षक सुषमा कुजूर, मनीष कुमार, राहुल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मुखिया को धर दबोचा।

पीड़िता का आरोप: “प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध”

पीड़िता ने 14 जून को सदर थाना में केस संख्या 212/25 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय से शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने संपर्क तोड़ने की कोशिश की, तो 11 जून की रात आरोपी मुखिया ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

गिरफ्तारी से पहले निकली थी आक्रोश रैली

11 जुलाई को अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले शहर में मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक आक्रोश रैली निकाली गई थी। समाहरणालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से 24 घंटे का समय मांगा था।पुलिस अधीक्षक के संज्ञान लेने के बाद विशेष छापामारी टीम गठित की गई और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुखिया निलंबित, अबरार को सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह डीएसओ मनिंद्र भगत ने शनिवार को आरोपी मुखिया विजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उप मुखिया मोहम्मद अबरार को पंचायत का कार्यवाहक मुखिया नियुक्त किया गया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!