Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अगस्त में मिलेंगी लगातार छुट्टियाँ: 15 से 17 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अगस्त में मिलेंगी लगातार छुट्टियाँ: 15 से 17 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

सरकारी, शैक्षणिक और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अगस्त महीना राहत लेकर आ रहा है। इस बार अगस्त में लगातार तीन दिन तक सार्वजनिक अवकाश मिल रहे हैं, जिससे लोग छुट्टियों की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। जिला प्रशासन और बैंक कर्मचारियों की संगठन द्वारा जारी तालिका के अनुसार 9 अगस्त, 15 अगस्त और 16 अगस्त को पूर्ण अवकाश रहेगा।

9 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 को जन्माष्टमी

जिला प्रशासन की ओर से जारी सरकारी अवकाश सूची के मुताबिक:

  • 9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन के अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अगस्त (शुक्रवार): राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा, उसके बाद छुट्टी रहेगी।
  • 16 अगस्त (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इन तीन छुट्टियों के साथ 17 अगस्त रविवार का अवकाश मिल जाने से लोगों को लगातार चार दिन की लंबी छुट्टी मिल रही है।

बैंकों में भी रहेगा कामकाज ठप

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत बैंकों में 9, 15 और 16 अगस्त को कार्य नहीं होगा। यानी बैंकिंग सुविधाएं भी इन तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगी और 18 अगस्त को बैंक खुलेंगे।

जुलाई में छुट्टियों का था टोटा

गौरतलब है कि जुलाई में मोहर्रम की छुट्टी रविवार को पड़ने की वजह से स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारी और बैंक कर्मियों को अवकाश का लाभ नहीं मिल पाया था। ऐसे में अगस्त की ये छुट्टियाँ राहत बनकर आई हैं।

पर्यटन और पारिवारिक समय बिताने का अच्छा मौका

लगातार तीन से चार दिन की छुट्टियों के चलते अब लोग छोटी यात्राओं या पारिवारिक समय बिताने की योजनाएं बना सकते हैं। ट्रैवल कंपनियां भी इस दौरान टूर पैकेज लाने की तैयारी में हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सोशल मीडिया

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

Live Cricket

error: Content is protected !!