Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बेलतू झंडा विवाद: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी को पुलिस ने किया नजरबंद, धारा 144 का हवाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बेलतू झंडा विवाद: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी को पुलिस ने किया नजरबंद, धारा 144 का हवाला

हजारीबाग/केरेडारी:बेलतू गांव में चल रहे झंडा विवाद को लेकर सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना पुलिस ने बेलतू गांव जाने से पहले ही रोक लिया और उन्हें थाने में डिटेन कर नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने इसके पीछे धारा 144 का हवाला देते हुए क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाई है।जानकारी के अनुसार, बेलतू गांव में दो समुदायों के बीच धार्मिक झंडा लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से विवाद गहराता जा रहा है, जिसे सुलझाने के लिए प्रशासन सक्रिय है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।जनप्रतिनिधियों को रोके जाने को लेकर स्थानीय लोगों में हैरानी है। सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी दोनों ही संबंधित क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। इसके बावजूद उन्हें बेलतू गांव में जाने की अनुमति नहीं दी गई।सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा, “हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से जा रहे थे। हमारा प्रयास था कि हम लोगों से संवाद स्थापित कर समाधान निकालें, लेकिन प्रशासन ने हमें रोककर लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है।”उन्होंने आगे कहा कि, “प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी कार्रवाई बदले की भावना से न की जाए। किसी की दुकान या मकान को नुकसान न पहुंचे। जो झंडा हाल ही में लगाया गया है, उसे भी तत्काल हटाया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।”विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी पुलिस की कार्रवाई को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल से दूर रखना किसी भी रूप में न्यायसंगत नहीं है।बता दें कि बेलतू गांव हजारीबाग लोकसभा और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में स्थानीय सांसद और विधायक को इलाके में न जाने देने की घटना राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।वर्तमान हालात को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और जिला प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!