Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लातेहार के दलित छात्र विवेक की हालत गंभीर, RIMS में जारी है इलाज — गोबर फेंकने से मना करने पर हुई थी बेरहमी से पिटाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार के दलित छात्र विवेक की हालत गंभीर, RIMS में जारी है इलाज — गोबर फेंकने से मना करने पर हुई थी बेरहमी से पिटाई

राष्ट्रीय समाचार
हज़ारीबाग डेस्क:-लातेहार जिला के होटवाग स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत दलित छात्र विवेक कुमार की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। प्राथमिक इलाज लातेहार और पलामू में कराने के बाद अब विवेक को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित RIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।आज विवेक से मिलने AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की एक टीम RIMS पहुंची। टीम में राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, संजना मेहता और विजय कुमार शामिल रहे। टीम ने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।विवेक के परिजनों के अनुसार, 21 जून 2025 को स्कूल की रसोईया ने उसे गोबर उठाकर फेंकने को कहा था। जब विवेक ने मना किया, तो रसोईया ने अन्य छात्रों को उकसाकर उसकी पिटाई करवाई और स्वयं भी विवेक के पैर में लात मारी। पिटाई के बाद विवेक की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं।घटना के बाद विवेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि रसोईया ने इस आरोप से इनकार किया है, लेकिन मामले ने आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!