जनता दरबार में शनिचरा बिरहोर की जमीन विवाद की शिकायत पर उपायुक्त ने दिखाई तत्परता, अंचल अधिकारी को दिए तत्काल निर्देश

हजारीबाग:-जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज एक संवेदनशील मामला सामने आया। शनिचरा बिरहोर, जो बिरहोर जनजाति समुदाय से हैं, ने भूमि विवाद से जुड़ी अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी।जनजातीय समुदाय के इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, डाडी को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त के स्पष्ट आदेश के बाद, अंचल अधिकारी डाडी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया और कागजातों की बारीकी से जांच की। उन्होंने निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय का आश्वासन दिया, ताकि हितधारक को न्याय मिल सके।इस अवसर पर उपायुक्त शशि सिंह ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गंभीरतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर पर भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझा जाए और उसी अनुरूप त्वरित समाधान किया जाए।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











