Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अंबा प्रसाद पर ED का शिकंजा फिर कसता, रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारीC

अंबा प्रसाद पर ED का शिकंजा फिर कसता, रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारीC

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंबा प्रसाद पर ED का शिकंजा फिर कसता, रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

हजारीबाग:-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। यह रेड झारखंड की राजधानी रांची और हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों में की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक टीम रांची के किशोरगंज स्थित अंबा प्रसाद के आवास पर पहुंची, जबकि अन्य टीमें बड़कागांव और हजारीबाग के अलग-अलग ठिकानों की तलाशी ले रही हैं।बताया जा रहा है कि यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत की जा रही है। इससे पहले भी 18 मार्च 2024 को ईडी ने अंबा प्रसाद, उनके पिता एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तथा उनके करीबी लोगों के 17 ठिकानों पर छापा मारा था। उस दौरान करीब 20 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।ताजा कार्रवाई हजारीबाग में कीमती लीज पर दी गई जमीनों पर अवैध कब्जे और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी ने इस मामले में अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया हुआ है।अब देखना होगा कि इस बार की छापेमारी में ईडी के हाथ कौन-कौन से नए सुराग लगते हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!