Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के 8 वाहन फूंके, 36 घंटे में तीसरी बड़ी वारदात से हजारीबाग दहला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के 8 वाहन फूंके, 36 घंटे में तीसरी बड़ी वारदात से हजारीबाग दहला

हजारीबाग/बड़कागांव:-जिले में अपराधियों ने 36 घंटे के भीतर तीसरी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार देर रात बड़कागांव प्रखंड के जोराकाट इलाके में कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।घटना स्थल पर 2 जेसीबी मशीनें, 2 हाईवा ट्रक, 1 ग्रेडर मशीन, 1 पानी टैंकर और 1 जनरेटर को जलाकर राख कर दिया गया। यह सड़क एनटीपीसी की बादाम कोयला परियोजना को चरही-बड़कागांव से जोड़ने के लिए बनाई जा रही थी।इस घटना को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसके पीछे किसी उग्रवादी संगठन का हाथ है या किसी संगठित अपराध गिरोह का। प्रारंभिक जांच में लेवी (जबरन वसूली) की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव और चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रविवार को ही शहर के बीचोंबीच श्री ज्वेलर्स में 7 राउंड फायरिंग हुई थी, और सोमवार सुबह ओकनी इलाके में एक घर में डकैती की वारदात सामने आई थी।लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है और मजदूर व अधिकारी डरे हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!