Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दो साल से सरकारी आवास की आस में दर-दर भटक रही विधवा संगीता देवी, बारिश में ढह गया आशियाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दो साल से सरकारी आवास की आस में दर-दर भटक रही विधवा संगीता देवी, बारिश में ढह गया आशियाना

इचाक,हज़ारीबाग:-सरकारी योजनाओं की सुस्त रफ्तार और प्रशासनिक लापरवाही ने एक विधवा महिला और उसके बच्चों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है।
देवकुली पंचायत के बकसीडीह गांव की रहने वाली संगीता देवी, जिनके पति का देहांत हो चुका है, बीते दो वर्षों से “अबुआ आवास योजना” के तहत आवास की आस लगाए बैठी थीं। लेकिन अब तक उन्हें घर नहीं मिल पाया।चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने उनका कच्चा तिरपाल वाला घर भी तोड़ दिया, और अब वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास ने बताया कि संगीता देवी समेत कामता देवी (ग्राम छोटकी देवकुली) का नाम आमसभा से अनुमोदित होकर प्रखंड कार्यालय भेजा गया था, लेकिन फाइल अब तक अटकी हुई है।संगीता देवी का नाम योजना की सूची में दो साल पहले दर्ज हुआ था। उन्होंने पंचायत से लेकर बीडीओ कार्यालय तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, घर नहीं।अब बरसात के इस विकट समय में उन्हें दूसरों के घर में शरण लेनी पड़ रही है।यह घटना प्रशासनिक संवेदनहीनता और सरकारी योजनाओं की जमीनी सच्चाई को उजागर करती है।ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि समय पर आवास योजना का लाभ दिया गया होता, तो आज संगीता देवी इस स्थिति में नहीं होतीं। यह मामला एक नहीं, सैकड़ों जरूरतमंदों की हकीकत है, जो फाइलों और सिस्टम के बीच फंसे हुए हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!