Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग ओपन जेल से तीन विदेशी कैदी फरार! दो महिलाएं और एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग ओपन जेल से तीन विदेशी कैदी फरार!
दो महिलाएं और एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

हजारीबाग:-जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा परिसर स्थित ओपन जेल के होल्डिंग कैंप से तीन बांग्लादेशी कैदी शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के फरार हो गए। तीनों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था और उन्हें अन्य जेलों से स्थानांतरित कर डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।घटना के सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह घटना ठीक शहर के बीचोंबीच हुई है, जिससे आम नागरिकों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

फरार कैदियों की पहचान:-

  1. रीना खान उर्फ फिना देवी,निवासी: गाजीपुर, ढाका, बांग्लादेश,स्थानांतरण: 4 फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग,विशेष पहचान: नाक के नीचे तिल, दाहिने हाथ पर जख्म का
  2. निशान अख्तर खुशी,निवासी: चाटग्राम, बांग्लादेश,स्थानांतरण: 28 सितंबर 2024 को होटवार (रांची) जेल से हजारीबाग,विशेष पहचान: दाहिनी हथेली व बाएं कोहनी के नीचे तिल
  3. मोहम्मद नजमूल हंग,निवासी: बागेरहाट, बांग्लादेश,स्थानांतरण: 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से हजारीबाग,विशेष पहचान: माथे के बाईं ओर तिल, बाएं पैर पर जख्म

सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

यह पहली बार नहीं है जब हजारीबाग जेल से कैदी फरार हुए हों। पूर्व में भी कई बार सुरक्षा व्यवस्था की चूक उजागर हो चुकी है!12 अगस्त 2024 को एक उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज से हवलदार की हत्या कर फरार हो गया था।13 सितंबर 2020 को एक रोहिंग्या कैदी खिड़की का रॉड काट कर भाग निकला था।एक अन्य मामले में, दो रोहिंग्या कैदी भरी दोपहरी में भाग निकले थे, जिसके बाद कई सुरक्षाकर्मी निलंबित किए गए थे।इन घटनाओं से यह साफ है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, जिनका अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

प्रशासन मौन, अधिकारी लापता

इस गंभीर घटना पर न तो जेल प्रशासन और न ही जिला प्रशासन का कोई ठोस बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार जेल अधीक्षक इन दिनों छुट्टी पर दिल्ली में हैं, जिससे पूरे मामले को लेकर जवाबदेही तय करना और कठिन हो गया है।

सवाल अब भी अनुत्तरित:-

  • तीन विदेशी कैदी इतनी आसानी से जेल से कैसे फरार हो गए?
  • सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी किसकी है?
  • क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा?

हजारीबाग जेल में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाएं न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। जरूरत इस बात की है कि इस बार जिम्मेदारी तय हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!