Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » फुर्सत में नजर आए कैप्टन कूल, मछली पकड़ते धोनी की तस्वीर वायरल

फुर्सत में नजर आए कैप्टन कूल, मछली पकड़ते धोनी की तस्वीर वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फुर्सत में नजर आए कैप्टन कूल, मछली पकड़ते धोनी की तस्वीर वायरल

रांची:-आईपीएल 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर हो जाने के बाद टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब फुर्सत के पल बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर रांची स्थित उनके फार्महाउस की है।तस्वीर में धोनी ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर “ड्यूटी, ऑनर, कंट्री” लिखा हुआ है। धोनी के सेना प्रेम को देखते हुए यह कोई नई बात नहीं है। बता दें कि धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े हुए हैं। उन्हें यह मानद पद वर्ष 2011 में मिला था। साल 2019 में धोनी ने कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की सेवा भी दी थी।आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी लेकर धोनी ने भले ही कमान संभाली, लेकिन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम ने कुल 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। धोनी ने इस सीजन में 24.50 की औसत से 196 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। उन्होंने पूरे सीजन में लोअर ऑर्डर में ही बल्लेबाजी की।धोनी की रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं। हालांकि धोनी ने स्पष्ट किया है कि वे आगामी 4-5 महीनों तक अपने शरीर की फिटनेस पर काम करेंगे और इसके बाद ही भविष्य को लेकर फैसला लेंगे।आईपीएल के समापन के बाद धोनी अपने रांची स्थित फार्महाउस लौट आए हैं, जहां वे प्रकृति के बीच समय बिता रहे हैं। यह फार्महाउस करीब 44 एकड़ में फैला है, जहां धोनी पहले भी खेती-किसानी करते और ट्रैक्टर चलाते देखे जा चुके हैं। अब उनकी मछली पकड़ते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!