Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद में अवैध कोयला लोडिंग के दौरान युवक घायल, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद में अवैध कोयला लोडिंग के दौरान युवक घायल, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद (निरसा):धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल मुगमा एरिया की निरसा ओसीपी में शुक्रवार सुबह अवैध कोयले की लोडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। राजा कॉलियरी निवासी राजा साव नामक युवक पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बोरियों में भरे कोयले को पिकअप वैन में लोड करने का काम कर रहा था, तभी वह वाहन के नीचे आ गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद कोयला तस्करों ने युवक को उठाकर असर्फी अस्पताल, धनबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विधायक अरूप चटर्जी का फूटा गुस्सा

घटना के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि:”निरसा में संगठित अवैध कोयला कारोबार चल रहा है, जिसमें प्रशासन की मिलीभगत साफ दिखती है। मेरे घर के पास ही रात भर पिकअप वैन से कोयला ढुलाई होती है, जिसकी शिकायतें कई बार अधिकारियों को दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

आंदोलन की चेतावनी

विधायक ने दो टूक कहा कि “अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन होगा। आम जनता के जान-माल के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, वह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

यह घटना एक बार फिर धनबाद में फलते-फूलते कोयला माफिया नेटवर्क और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़ा कर रही है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ईसीएल प्रबंधन की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!