Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जीएसटी घोटाला: ईडी ने 60 लाख रुपये जब्त किए, 800 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जीएसटी घोटाला ईडी ने 60 लाख रुपये जब्त किए, 800 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में

रांची/कोलकाता/जमशेदपुर: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े एक बड़े घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान ईडी ने दस फर्जी कंपनियों के खातों से 60 लाख रुपये जब्त किए हैं। यह राशि बोगस कंपनियों के खातों में जमा थी, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया जा रहा था।ईडी की जांच में अब तक 800 करोड़ रुपये की टैक्स धोखाधड़ी उजागर हो चुकी है। मामले में चार प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मुख्य अभियुक्त शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया शामिल हैं।ईडी ने 8 मई को रांची, कोलकाता और जमशेदपुर में एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें अहम दस्तावेज बरामद हुए। इन्हीं के आधार पर गिरफ़्तारियाँ हुईं और पूछताछ की जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड है। वह अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के नाम पर फर्जी जीएसटी पंजीकरण कर रहा था और गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठा रहा था।अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब 14,325 करोड़ रुपये के जाली चालान बनाए हैं। यह मामला जीएसटी प्रणाली के तहत अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी में से एक माना जा रहा है।ईडी अधिकारियों के अनुसार, शिव कुमार देवड़ा से गहन पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!