Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुमला में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

गुमला:-गुमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 350 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो कारें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुमला-घाघरा मुख्य मार्ग स्थित खरका बाकी नदी के पास छापेमारी की गई, जहां दो गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान गढ़वा निवासी पिंटू कुमार, और गुमला निवासी विकास कुमार सिंह व ऋषव साहू को गिरफ्तार किया गया।यह गिरोह हर महीने करीब दो किलो ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था, जिससे इलाके के युवाओं को नशे की लत लग रही थी। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर नशा विरोधी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!