Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारत-पाक तनाव के बीच टली अमित शाह की झारखंड यात्रा, अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारत-पाक तनाव के बीच टली अमित शाह की झारखंड यात्रा, अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित

रांची:-भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर अब उच्च स्तरीय बैठकों पर भी पड़ता दिख रहा है। इसी क्रम में 10 मई को रांची में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करनी थी। वे इसके लिए 9 मई को रांची आने वाले थे।हालांकि बैठक स्थगित करने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फैसला भारत-पाक तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। परिषद के सदस्य राज्यों – झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल – को इस निर्णय की सूचना दे दी गई है। बैठक की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में आम तौर पर राज्य और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग, विकास योजनाएं, सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। ऐसे में इसका स्थगन एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!