Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झामुमो को मिली सांगठनिक मजबूती, रांची और पलामू के सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झामुमो को मिली सांगठनिक मजबूती, रांची और पलामू के सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल

रांची:-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को सोमवार को एक और बड़ी संगठनात्मक उपलब्धि मिली, जब रांची और पलामू जिलों से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण समारोह रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित किया गया।रांची जिले से मनिंदर सिंह और पलामू जिले से जुगल किशोर तथा संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झामुमो से जुड़े। सभी नए सदस्यों को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत रूप से सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर विनोद पांडेय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, आंदोलन की विरासत और झारखंडी अस्मिता के संघर्ष से अवगत कराया और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दिलवाया।नए शामिल होने वाले प्रमुख नामों में गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, पंकज महतो, फारुक आज़म, इमरोज साहिल पठान, प्रेम यादव समेत दर्जनों युवा और अनुभवी कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला संयोजक अश्विनी शर्मा, संयोजक सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के आदर्शों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और जनसमस्याओं के समाधान हेतु संगठित संघर्ष तेज़ किया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!