Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोहरदगा में बाराती बस पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे दर्जनों लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लोहरदगा में बाराती बस पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे दर्जनों लोग
तेज आंधी-बारिश के बीच हादसा, समय रहते बस से उतर गए थे सभी बाराती

लोहरदगा:-जिले के मैना बगीचा स्थित नदिया हिंदू हाई स्कूल गेट के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक विशालकाय आम का पेड़ एक खड़ी बाराती बस पर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय सभी बाराती बस से नीचे उतर चुके थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, रांची जिला के कर्बला चौक से एक बारात बस (यादगार नामक कंपनी की) के जरिए नदिया करचा टोली गांव में सरवर अंसारी के घर आई थी। बस को स्कूल गेट के पास मैदान में खड़ा किया गया था।

तेज हवा में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बाराती

रविवार शाम मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान सभी बाराती समारोह में शामिल होकर बस में सवार होने ही वाले थे कि तभी विशाल आम का पेड़ बस पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बस की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देख वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। अगर यह घटना कुछ मिनट पहले हुई होती, तो गंभीर जानमाल की क्षति हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने हटाया पेड़

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया। हादसे को लेकर इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दनुआ घाटी में दो ट्रकों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला; चालकों की जान बची

दनुआ घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, चालक सुरक्षित चौपारण (हजारीबाग):-राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार को दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर

एक खेत में सब्जी, फल और फूल; मिश्रित खेती से बदल रही महिलाओं की तकदीर

एक खेत में सब्जी, फल और फूल; मिश्रित खेती से बदल रही महिलाओं की तकदीर सब्जी, फल और फूल की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं

वायरल वीडियो पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की बड़ी कार्रवाई हाईवा से वसूली के आरोप में हवलदार निलंबित, दो पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू

वायरल वीडियो पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की बड़ी कार्रवाई हाईवा से वसूली के आरोप में हवलदार निलंबित, दो पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सम्मानित

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सम्मानित बड़कागांव/हजारीबाग:-उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने वाले

Live Cricket

error: Content is protected !!