Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साहिबगंज में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या।
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात।

साहिबगंज:-जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार संजीव कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।घटना के समय संजीव कुमार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ ही समय पहले वे अपनी बेटी के लिए पास की मेडिकल दुकान से दवा लेकर लौटे थे।

CCTV फुटेज में कैद पूरी वारदात
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि दुकानदार ग्राहक को सामान दिखा रहे थे, तभी दो नकाबपोश बाइक सवार वहां पहुंचे। एक ने काले गमछे से चेहरा ढंका हुआ था। बदमाश दुकान में घुसते ही दुकानदार को सीने में गोली मारता है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, SP ने किया स्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। दोनों हमलावरों की तस्वीरें फुटेज में कैद हैं, हालांकि उन्होंने चेहरा ढंक रखा था। मौके पर एसपी अमित कुमार सिंह ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!