Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया गावा संग्रहालय का दौरा, खनन स्थलों को शिक्षा केंद्र में बदलने की पहल को सराहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया गावा संग्रहालय का दौरा, खनन स्थलों को शिक्षा केंद्र में बदलने की पहल को सराहा

रांची :- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों विदेश दौरे पर हैं, और इसी क्रम में उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना स्थित गावा संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कैटेलोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है और अपनी अनूठी अवधारणा तथा ऐतिहासिक महत्त्व के लिए जाना जाता है।दौरे में मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था, जिसने नवपाषाण युग की पुरानी खदानों, प्राचीन खनन तकनीकों और भूवैज्ञानिक संरचनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अनुभव से यह समझने का अवसर मिला कि किस प्रकार पुराने खनन स्थलों को शिक्षा, विज्ञान और विरासत संरक्षण के उद्देश्य से पुनः उपयोग में लाया जा सकता है।गावा संग्रहालय एक समय में पुराना खनन स्थल था, लेकिन आज यह एक अनुभवात्मक वैज्ञानिक और शैक्षिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। यहाँ आगंतुकों को इतिहास, पुरातत्व और विज्ञान से जुड़े पहलुओं को न केवल देखने, बल्कि महसूस करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की सराहना:-

मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड, जो खुद खनिज संसाधनों से भरपूर है, ऐसी पहलों से प्रेरणा लेकर अपने खनन स्थलों को भी शिक्षा और विज्ञान के केंद्रों में बदल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मॉडल राज्य में विज्ञान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।मुख्यमंत्री का यह दौरा इस दृष्टिकोण को और बल देता है कि खनन के बाद की ज़मीनों का पुनः उपयोग समाज के हित में कैसे किया जा सकता है। यह न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी एक सकारात्मक पहल हो सकती है।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!