Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती अटल भवन में सादगी से मनाई गई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती अटल भवन में सादगी से मनाई गई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती अटल भवन में सादगी से मनाई गई

हजारीबाग:-अटल विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह का आयोजन अटल भवन के सभागार में सादगीपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके विचार आज भी हर उम्र और वर्ग के लोगों को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि “शिक्षा, संगठन और संघर्ष” को अपना मूलमंत्र मानने वाले बाबा साहेब ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा था कि “मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।”यशवंत सिन्हा ने कहा, “अगर मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लें और देश निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने बाबा साहेब के अनेक प्रेरणादायक उद्धरण साझा किए जैसे— “तुम किताबों के सामने झुक जाओ, यह तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी।”, “बंदूक से ज्यादा घातक विचार होता है।” और “नारी को शिक्षित करो, वह समाज को संवार देगी।”उन्होंने कहा कि आज के समय में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है, तभी हमारा समाज और देश प्रगति कर सकता है।इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से डॉ. सुरेंद्र सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल कुमार, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, विपिन कुमार सिन्हा, रफीक अंसारी, प्रियम्बदा, शैलेंद्र सिन्हा, राजेश सहाय, देवेंद्र सिंह, संतन सिंह, जगतार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम की जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!