Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 4 लाख की शराब और स्प्रिट जब्त, मुख्य सरगना की तलाश जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

4 लाख की शराब और स्प्रिट जब्त, मुख्य सरगना की तलाश जारी

बोकारो :-उत्पाद विभाग की टीम ने बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित सरैयाटांड़ बस्ती में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 346 लीटर तैयार अंग्रेजी शराब, 350 लीटर कच्चा स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों के नकली रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन, मिक्सिंग मशीन और पंचिंग मशीन जब्त की है।

मिट्टी के मकान में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री सरैयाटांड़ बस्ती निवासी छत्रु महतो के मिट्टी के मकान में संचालित की जा रही थी। इस नेटवर्क का मुख्य सरगना शंभू साव बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

4 लाख रुपये की शराब जब्त

उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब और स्प्रिट की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

लंबे समय से बदनाम इलाका

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरैयाटांड़ बस्ती और उसके आसपास के इलाके लंबे समय से अवैध शराब के गढ़ के रूप में बदनाम रहे हैं। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मुख्य आरोपी शंभू साव की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!