Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » महुआ चुनने के विवाद में खून-खराबा,सिर पर टांगी का वार, घायल युवक हजारीबाग रेफर।

महुआ चुनने के विवाद में खून-खराबा,सिर पर टांगी का वार, घायल युवक हजारीबाग रेफर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महुआ चुनने के विवाद में खून-खराबा,सिर पर टांगी का वार, घायल युवक हजारीबाग रेफर

कटकमसांडी (हजारीबाग):-प्रखंड क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार की सुबह महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर गंभीर रूप से कट गया। घायल की पहचान डुमरी गांव निवासी बासुदेव सिंह भोक्ता, पिता- कुंजल सिंह भोक्ता के रूप में हुई है।घटना के संबंध में घायल बासुदेव सिंह भोक्ता ने बताया कि बघमरी में स्थित महुआ के एक पेड़ को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। थाना में फैसले के बाद उक्त पेड़ पर उनका अधिकार निर्धारित हुआ था और वे लगातार उस पेड़ से महुआ चुनते आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह जब वे महुआ चुनने पहुंचे, तभी गांव के प्रदीप कुमार भोक्ता, हुलास सिंह भोक्ता, प्रयाग सिंह भोक्ता, गोगल सिंह भोक्ता, बासो देवी, कविता देवी और शांति देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे व टांगी-फरसा से लैस होकर वहां पहुंचे और महुआ चुनने से रोकने लगे।इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने बासुदेव सिंह भोक्ता पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान टांगी से उनके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया और खून से लथपथ हो गए।सूचना मिलते ही बाझा पंचायत के पूर्व मुखिया लिलो सिंह भोक्ता घायल को कटकमसांडी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।इधर, घायल बासुदेव सिंह भोक्ता ने कटकमसांडी थाना में सभी आरोपितों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket